23 जनवरी 2016 - 15:48
 पाकिस्तान ने की तालेबान पर हमले की मांग।

पाकिस्तान ने अमरीका से मांग की है कि वह ड्रोन से अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान पर आक्रमण करे।

पाकिस्तान ने अमरीका से मांग की है कि वह ड्रोन से अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान पर आक्रमण करे।
नवाज़ शरीफ़ ने अमरीका से मांग की है कि वह मुल्ला फ़ज़लुल्लाह वाले तालिबान धड़े पर ड्रोन से आक्रमण करे जिसके आतंकवादी, अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान में हमले करते हैं।
इस्लामाबाद ने नई दिल्ली पर पाकिस्तान के तालेबान का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए अमरीका से मांग की है कि वह इस गुट के ठिकानों पर अफ़ग़ानिसतान में हमले करे।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के तालेबान ने पेशवार के आर्मी स्कूल पर सन 2014 के आक्रमण की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़ा में स्थित बाचा ख़ान विश्वविद्यालय पर आक्रमण की भी ज़िम्मेदारी स्वीकार की है जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए थे।